फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अध्यक्ष के 24, सदस्य के 338 नामांकन दाखिल

Sat, 22 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव के चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले की तीन तहसीलों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया ने कुछ रफ्तार पकड़ ली। हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद के अपेक्षा सदस्य पद के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका समेत सभी दस निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 24 व सभासद पद के लिए अब तक कुल 338 लोगों ने नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों के भीतर अध्यक्ष के लिए 344 ने अध्यक्ष और 1882 लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्य मुस्तैदी से तैनात दिखे।

सपा से बागी नेता की पत्नी विनीता ने भरा पर्चा
सपा से टिकट के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले अब बागी नेता सिद्धेश सिन्हा ने अपनी पत्नी विनीता का शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर एसडीएम अतुल आनंद के समक्ष नगरपालिका चेयरमैन के पद पर पर्चा दाखिल करा कर बगावत की आवाज बुलंद कर दी है। लोहियावादी नेता सिद्धेश का पार्टी के खिलाफ उठाया कदम दबी जुबान से तमाम सपाई भी जायज ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

-
-नपं अध्यक्ष के लिए चार, सदस्य के लिए 32 ने पेश की दावेदारी

रुधौली। नगर पंचायत चुनाव को लेकर तहसील पर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए चार तथा सभासद पद के लिए 32 प्रत्याशियो ने नामांकन किया है। वही अध्यक्ष पद के तीन तथा सभासद पद के 17 नामांकन पत्र बिके हैं। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए मु. शमीम, रामकेवल, सुग्रीव, वीर सिंह ने पर्चे दाखिल किए है। जबकि सभासद पद के लिए अम्बेडकर नगर वार्ड सुशीला देवी, गुलाबा देवी, अवध राजी, शिवकुमारी, लोहिया नगर वार्ड से यशोदा देवी, विनोद कुमार, लक्ष्मीदेवी, वीरेंद्र कुमार, विंध्यवासनी नगर वार्ड से साधना, अंजना, सवित्रि, शांती देवी, अंजनी, इंदिरा नगर से संगीता यादव, दिनेश कुमार, शकुन्तला, कामता प्रसाद वार्ड से शिवसम्पति, बालेश्वरी नगर वार्ड से रियाज अली इद्रीसी, नेता सुबाषचंद्र बोस नगर वार्ड से प्रभावती देवी, गांधी नगर से अब्दुल मजीद, शैलेष कुमार, शुभम मोदनवाल, आदित्य मोदनवाल, गौरी शंकर, हिमांशु, मायाराम, फरीदा खातून, फैजूरहमान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से शैलेश चौधरी, कीर्तीकर निषाद वार्ड से बिन्द्रावती तथा विद्या लोहिया नगर वार्ड से शकुंतला ने आरओ मनीष सिंह के समक्ष पर्चा भरा है।

-

अभी तक अध्यक्ष पद पर नहीं हुआ कोई नामांकन

हर्रैया। तहसील में नगरीय निकाय चुनाव के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत हर्रैया, नगर पंचायत कप्तानगंज तथा नगर पंचायत बभनान से कोई भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया हैं। जिससे सुबह से लेकर शाम तक नामांकन कक्ष सूना पड़ा रहता हैं। वही एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद ने नामांकन के लिए बनाए गए काउंटरों का निरीक्षण कर तैनात चुनाव अधिकारियों से जानकारी ली। हर्रैया नगर पंचायत के सभासद पद के लिए धन्नजय ने वार्ड नंबर 14, शांति ने वार्ड नंबर एक, अश्वनी ने वार्ड नंबर 13 और त्रिभुवन वार्ड नंबर दो से नामांकन दाखिल किया है। बभनान नगर पंचायत से सभासद के लिए कुल 10 लोगों ने अपना पर्चा भरा हैं। जिसमें प्रेमलता वार्ड नंबर दो, सतनाम व नंदलाल वार्ड नंबर तीन, गुड़िया वार्ड नंबर आठ,कोमल शर्मा वार्ड नंबर 10, राजकुमारी वार्ड नंबर 11,शिवम वार्ड नंबर 12, महेश वार्ड नंबर 14,मकसूद तथा बिष्णु प्रसाद वार्ड नंबर 14 से अपना पर्चा भरा।

निकायवार अध्यक्ष व सदस्य के लिए अब तक दाखिल नामांकन पत्र
निकाय अध्यक्ष सदस्य
नपा बस्ती - 0344
नपं बनकटी- 0131
नपं मुंडेरवा- 0446
नपं गनेशपुर - 0350
नपं नगर बाजार- 0745
नपं गायघाट- 00- 09
नपं हरैया - 00 12
नपं कप्तानगंज - 0029
नपं बभनान - 0030
नपं रुधौली - 0642
-
कुल योग - 24338

-इलेक्शन ड्यूटी में रखना होगा वरिष्ठता क्रम का ध्यान
नगरीय निकाय निर्वाचन में अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाते समय उनके वरिष्ठता क्रम का अनिवार्य रूप से ख्याल रखना होगा इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव सुधा वर्मा ने निर्वाचन अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी लगाते समय उनके पद वरिष्ठता एवं गरिमा का ध्यान रखा जाए।

10 मई को तहसील क्षेत्र से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 10 मई को सुबह आठ बजे से बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी। जिले में मतदान 11 मई और मतगणना 13 मई को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात सील्ड बैलेट बॉक्स मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसमें नगर पालिका परिषद बस्ती,नपं मुंडेरवा, गनेशपुर, गायघाट,नगरबाजार व बनकटी के लिए केडीसी बस्ती, बभनान,कप्तानगंज व नगर पंचायत हर्रैया के लिए नेशनल इंटर कालेज हर्रैया से तथा नपं रुधौली के लिए तहसील रुधोली से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

विपक्षियों के साथ अपनों से ही जूझेंगे दावेदार
निकाय निर्वाचन में नामांकन के बाद बागियों के दांव से पार्टियों में हलचल मची है। पार्टियों के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें भी दिख रहीं। नगर पालिका में तो भाजपा व सपा के प्रत्याशी को घेरने के लिए उनकी ही पार्टी के नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं। वहीं, नपं हरैया में बड़े दांव पर पार्टी से जुड़े लोग काम कर रहे हैं। नपा बस्ती में सपा के दावेदार ही घिरे गए हैं। निकायों में अजीब स्थिति बन गई है। जहां संगठन से जुड़े प्रत्याशी को टिकट नहीं मिला है वहां पार्टी की राह में कई रोड़े खड़े हो गए हैं।
बढ़ाई गई स्टेटिक निगरानी टीम
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी दस निकायों में एक-एक उड़नदस्ता गठित किया है। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य शामिल हैं। इनमें एक मजिस्ट्रेट व चार पुलिसकर्मी हैं। इसके अतिरिक्त में एक-एक चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सभी चेकपोस्ट पर स्टेटिक निगरानी टीम तैनात कर दी गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि स्टेटिक निगरानी टीम वाहनों की जांच करेगी। यदि किसी वाहन में दो लाख रुपये से अधिक की राशि मिलती है एवं उसका ब्योरा नहीं मिल पाता है तो आयकर विभाग के माध्यम से यह रुपये जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह सभी टीमें प्रतीक आवंटन के बाद सक्रिय हो जाएंगी उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने में उड़नदस्ता एवं स्टेटिक निगरानी टीम की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्वाचन आयोग ने नौ लाख रुपये एवं सदस्य के लिए दो लाख रुपये तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ढाई लाख रुपये व सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये खर्च की सीमा तय की है। कहा कि उड़नदस्ता एवं स्टेटिक निगरानी टीम चुनावी सभा, रैलियों व मूवमेंट पर नजर रखेगी एवं खर्च का आकलन भी करेगी।
-
प्रत्याशियों के सामने असंतुष्टों को मनाने की चुनौती
निकाय चुनाव में भाजपा व सपा समेत सभी पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। टिकट पाने वाले प्रत्याशी अब असंतुष्ट लोगों को साधने में जुट गए हैं। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं में सबसे बड़ी सूची सपा से टिकट न पाने वाले दावेदारों की है। इस असंतोष को कम कर पाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

निकाय चुनाव से विकास कार्यों पर लगा ग्रहण
निकाय चुनाव का एलान होने से निकायों में प्रस्तावित विकास कार्यों की योजनाओं पर ग्रहण लग गया है। अब यह योजनाएं चुनाव के बाद धरातल पर उतारी जाएंगी। इंटरलॉकिंग का काम कराने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए एक करोड़ 89 लाख 46 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। चुनाव के कारण यह काम फंस गया। नगर पालिका परिषद में कई विकास योजनाएं स्वीकृत की गई थी। इसके माध्यम से दो जलाशय, नलकूप, पाइप लाइन व घरों तक पानी पहुंचाने की योजना ठप पड़ गई है।
-
चुनाव कंट्रोल रूम की ड्यूटी संशोधित
निकाय चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में स्थापित चुनाव कंट्रोल रूम में 12 सदस्यीय लगाई गई ड्यूटी के प्रभारियों का जिला मजिस्ट्रेट ने संशोधन कर दिया है 24 घंटे खुले रहने वाले कंट्रोल रूम में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दो बजे से लेकर रात्रि दस तक और रात दस से सुबह छह बजे तक आठ-आठ घंटे के लिए आईटीआई अनुदेशकों हरिकिशोर पाण्डेय,नंदमोहन सिंह व आशुतोष यादव को आठ मई तक यहां पाली वार तैनात किया गया है। इनके साथ नौ कर्मचारी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें