फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ 19 तक

विज्ञापन
कप्तानगंज में निकाली गई गायत्री यज्ञ कलश यात्रा- संवाद
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। 19 नवंबर तक होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कप्तानगंज में स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज के परिसर में किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। सायंकाल में रात्रि नौ बजे तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण पूजन एवं कथा सुनाई गई। 17 नवंबर को प्रातः काल में यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ सायंकाल में 6:00 बजे से 9:00 बजे तक युवा जागरण एवं नारी शक्ति जागरण सहित श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जाएगा। 18 नवंबर को प्रातः काल में संस्कार, परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कारों के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं सायंकाल में राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने श्रीमद्भागवत प्रज्ञा पुराण कथा एवं भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान 19 नवंबर को प्रातः काल में गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार एवं महापुराण कथा व दोपहर बाद कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का धन्यवाद कार्यक्रम व समस्त आचार्य की विदाई का कार्यक्रम आयोजित है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें