बस्ती। जिले के अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कक्षा छह में 80 बालक और 80 बालिका सफल हुए, जबकि कक्षा नौ में 31 बालक और 32 बालिकाएं सफल घोषित की गई हैं। कुल, 223 बच्चे सफल हुए हैं। प्रधानाचार्य व प्रवेश परीक्षा समिति के सचिव सुशील कुमार त्यागी ने बताया कि कक्षा छह में 80 बालक, 80 बालिका, कक्षा नौ में 31 बालक और 32 बालिकाओं को सफल घोषित किया गया है। कुल 223 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में मंडल के तीनों जिलों के पंजीकृत श्रमिकों के पाल्य शामिल हुए थे। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा छह बालक वर्ग में 42 अनारक्षित, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग व 17 अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी। सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह ने बताया कि विद्यालय में आठ मार्च को आयोजित परीक्षा में कक्षा छह के लिए 930, कक्षा नौ में 679 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, विद्यालय में एक हजार सीट है। संवाद