फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chicken Pox: बस्ती जिले के एक गांव में 22 लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Tue, 23 May 2023 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सीएचसी गौर के अधीक्षक डॉ अमरजीत बरई ने बताया कि आशा के माध्यम से गांव में चिकन पॉक्स नामक बीमारी के फैलने की सूचना मिली है। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से ज्यादा फैलती है और लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है।
विज्ञापन
चिकन पॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के सीएचसी गौर अंतर्गत ग्राम सभा सिधारीजोत में चिकन पॉक्स नामक बीमारी के फैलने से गांव में दहशत फैल गई है। इस बीमारी से गांव के लगभग 22 लोग चपेट में हैं। गांव में आशा के अलावा स्वास्थ विभाग की कोई टीम अभी तक नहीं पहुंची है। गांव के लोग अपने स्तर से दवा और दुआ दोनों कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिधारीजोत गांव में जो लोग अभी तक चिकन पॉक्स (चेचक) नामक बीमारी की चपेट में हैं। उनमें दुर्गा प्रसाद (33), सरस्वती (15), रोहित (18), आकाश कुमार (15), ब्यूटी (17), पुनवासी (25), अंकुर (13), रोहित (12), मोहित (16), दीपचंद (10), शिवम (8), शिवा (20), रेनू (31), बाबूराम (33), रामजी (14), श्यामजी (12), गोलू (10), पंकज (9), अंश (3), विकास (22), शांति (52), अमन (12), आदि लोग संक्रामक की चपेट में हैं। यह बीमारी यदि परिवार में एक सदस्य को है, तो धीरे-धीरे पूरे परिवार चपेट में आ जा रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं।

सीएचसी गौर के अधीक्षक डॉ अमरजीत बरई ने बताया कि आशा के माध्यम से गांव में चिकन पॉक्स नामक बीमारी के फैलने की सूचना मिली है। यह एक ऐसी बीमारी है जो एक दूसरे के संपर्क में आने से ज्यादा फैलती है और लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है।
विज्ञापन


बताया कि इसके लिए लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और बीमारी की चपेट में आने वाले व्यक्ति को घर से बाहर न निकलने दें। ज्यादा से ज्यादा समय तक आराम करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आशा के माध्यम से गांव दवा का वितरण कराया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें