फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सक्रिय हुईं 210 निगरानी टीमें व उड़न दस्ते

Wed, 15 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार का जोर पकड़ते ही जगह-जगह लगाए गए दस्ते
विज्ञापन


16 जोनल व 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए 210 स्थायी निगरानी टीमें व उड़न दस्ते सक्रिय कर दिए गए हैं। इसमें 60 फ्लाइंग स्क्वॉयड, 48 स्टेटिक स्क्वॉयड और पांच वीडियो सर्विलांस टीमें जांच कर रही हैं। इनके ऊपर 16 जोनल व 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नजर रख रहे हैं।
निर्धारित बैरियर पर दिन-रात वाहनों की जांच की जा रही है। बिना अनुमति चुनाव में इस्तेमाल होने पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स जब्त किए जाएंगे। प्रत्याशियों का भी पाई-पाई का हिसाब लेन चुनाव आयोग ने शुरू कर दिया है। आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा नकदी लेकर यात्रा करने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

अगर इससे ज्यादा नकदी पास है और उसका कोई स्रोत उपलब्ध नहीं है तो जांच टीम रकम जब्त कर सकती है। नियमों के विपरीत प्रत्याशी की प्रचार सामग्री के परिवहन पर भी अंकुश है। धनबल व अवैध मदिरा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के भीतर स्थायी निगरानी टीम व उड़ाका दस्ता कार्रवाई करेगी। सिगल विंडो से रैली व जनसभा के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

...
वीडियोग्राफी व सर्विलांस टीम में लगाए गए 515 कैमरामैन

लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार वीडियो सर्विलांस टीम, एसएसटी व एफएसटी और फोटोग्राफी के लिए 515 कैमरामैन लगाए गए हैं। 205 ग्राम रोजगार सेवक और 310 पंचायत सहायकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें