फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हर्रैया थाने में एक ट्रक समेत 21 वाहनों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डाॅ. यशवीर सिंह के निर्देशन में हर्रैया थाने में लंबे समय से सीज वाहनों की नीलामी की गई। ऑपरेशन क्लीन के तहत सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, नायब तहसीलदार शौकत अली, प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया शुरू कराई गई। इस दौरान एक ट्रक और 20 मोटरसाइकिल की नीलामी कराई गई। नीलामी में सबसे अधिक एक लाख 90 हजार की बोली लगाने वाले हरिनाथ निवासी धेनसा नानकार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर को सफलता मिली। सीओ हर्रैया ने बताया कि 10 जनवरी 2026 से अभी तक पैरवी करके थाना हर्रैया में 45 अन्य वाहनों का भी निस्तारण कराया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें