बीएसए ने बिना मान्यता वाले विद्यालय को कराया बंद।
बस्ती। बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। चौथे दिन मंगलवार को बिना मान्यता के संचालित हो रहे 20 विद्यालयों को बंद करा दिया गया। जनपद में अब तक ऐसे विद्यालयों को बंद कराया जा चुका है। जबकि सभी 14 ब्लाक और नगरीय क्षेत्र में बिना मान्यता के 338 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति के नेतृत्व में विभागीय टीम निजी विद्यालयों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान मान्यता न पाए जाने पर संबंधित विद्यालय पर ताला जड़ दिया जा रहा है। चौथे दिन गौर ब्लाक में राधा चंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एस आर मेमोरियल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल तेनुआ, हर्रैया ब्लाक में चंदन माडर्न पब्लिक स्कूल, बीएम कांवेंट, किसान माडर्न पब्लिक एकेडमी, राम मिलन राम दुलारे इंटर कालेज, आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर, विक्रमजोत ब्लाक में अपराजिता एजुकेशनल एकेडमी, अपराजिता शिक्षण संस्थान, रुधौली ब्लाक में जेपीआरएन पब्लिक स्कूल, सल्टौआ ब्लाक में सेंट जोसेफ, आरएमजी कांवेंट स्कूल, जेपी एकेडमी, ऊषा संत गाडगे स्कूल, बनकटी ब्लाक में एसएसडीपी पब्लिक स्कूल, केआरएसएस पब्लिक स्कूल, बहादुर ब्लाक में एचएलवाई पब्लिक स्कूल, श्री सतगुरु कोचिंग स्कूल को बंद कराया गया है। यह कार्रवाई संबंधित ब्लाॅक के बीईओ के स्तर से की गई है।