फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 26 करोड़ खर्च कर 32 किमी में बनेंगी 20 सड़कें

Sun, 01 Sep 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड योजना से खर्च होंगे धन, पीडब्ल्यूडी ने भेजा एस्टीमेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 26.73 करोड़ रुपये की लागत से 32 किमी लंबाई में जिले की 20 सड़कें बनाई जाएंगी। नाबार्ड योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों काे शामिल करते हुए एस्टीमेट तैयार किया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इन सड़कों के निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिले की कुछ सड़कें अब भी नहीं अपग्रेड हो सकी हैं। यह पगडंडी के रूप में उपयोग में लाई जा रही हैं। इन के निर्माण के लिए संबंधित विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि लगातार शासन से लेकर प्रशासन तक जोर लगाए हुए थे।
विज्ञापन

नाबार्ड (नेशनल एग्रीकल्चर एंड रूरल डबलपमेंट बैंक) के आईआईडीएफ योजना के तहत सड़कों के चयन के लिए हरी झंडी मिली तो पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय व निर्माण खंड एक के अभियंताओं ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियोें की ओर से प्रस्तावित सड़कों का सर्वे किया और लगभग 32 किमी लंबाई में फैली छोटी-छोटी 20 सड़कों पर आने वाली 26.73 करोड़ की लागत का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
-
इन सड़कों का होगा कायाकल्प

योजना में हर्रैया के विधायक अजय सिंह के प्रस्ताव पर धुरवा-बेलवरिया मार्ग, अशोकपुर से घोलवा-परसरामपुर मार्ग, परसा-परसरामपुर लालपुर पंडित मार्ग, श्रीपतपुर से चौधरीपुरवा मार्ग, कप्तानगंज के विधायक कवींद्र चौधरी के प्रस्ताव पर भिउरा मार्ग से झुगिया गांव, गौर डिग्री कॉलेज से रानीपुर मार्ग, अजगवां से धनघटी मार्ग और महादेवा के विधायक दूधराम के प्रस्ताव पर समरधीर से रोझिया यादव पुरवा मार्ग, दोफड़ा से नेनुआपुर मार्ग, अगईभगाड़-चंदो से लगड़ी टोला मार्ग, मिल्कीपल्हद जोत से जिगनिया मार्ग को शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ एमएलसी सुभाष यदुवंश के प्रस्ताव पर करही संपर्क मार्ग से तेनुई, भिटिया मुडबरा मार्ग से कठिनौली मार्ग, भरतपुर से रसना हरिजन बस्ती मार्ग, दुबौली सगरा मार्ग से शेखापुर मार्ग व पिपरा हिक्का मार्ग से भादी बुजुर्ग मार्ग, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के प्रस्ताव पर रैकवार रजौली मार्ग से यादवपुरवा मार्ग, एलडी मार्ग से बेलवाडाड़ मार्ग व रुधौली के विधायक राजेंद्र चौधरी के प्रस्ताव पर मथुरापुर से भिटिया कला व सेहुड़ा कला गुलरिहा रायठ मार्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

...
कोट
नाबार्ड वित्तपोषित योजना के तहत जिले की 20 सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संस्तुति मिलते ही सड़क निर्माण की विभागीय प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।

- इं. बीएल सिंह, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें