इसके बाद सुबह सात बजे स्थानीय लोगों ने फिर थाने को सूचित किया कि एसबीआई के एटीएम का शटर बंद है। उसके अंदर से धुआं निकल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम को गैस कटर से काट दिया गया है। उसके अंदर रखे कैश चैंबर को चोर उठा ले गए हैं।
आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो संदिग्ध लोग सुबह 5:55 बजे एटीएम में घुसते दिखे। माना जा रहा है कि उनमें एक महिला है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
चार दिन से बंद थे कैमरे
घटना के बाद जांच करने पहुंचे एसबीआई तकनीकी शाखा के सीएमएस अनूप कुमार ने बताया कि एटीएम पर लगा सीसीटीवी सिस्टम छह जनवरी से ही बंद था। वह खराब था या जान बूझकर बंद किया गया, इसकी जानकारी की जा रही है।
नहीं थी गार्ड की तैनाती
जिस एटीएम में चोरी हुई, वहां किसी गार्ड की तैनात नहीं है। कस्बे में आठ एटीएम लगे हैं, लेकिन बैंक परिसर में लगे एटीएम पर ही गार्ड रहते हैं।