जिले के एक दर्जन गांवों में आग का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। यहां लालगंज बनकटी, परशुरामपुर, सल्टौआ व वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में आग से जहां करीब सात बीघा गेहूं व गन्ना जल गया। वहीं लालगंज थाना क्षेत्र रौतापार गांव मे अज्ञात कारणों से अनुसूचित बस्ती में लगी आग में 20 घर जलकर राख हो गए।
अग्निकांड में राजगीर मिस्त्री रामजी 40 पुत्र परशुराम की झुलसने मौत हो गई। इसके अलावा चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई है।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र रौतापार गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में राजगीर मिस्त्री की झुलसने से मौत के अलावा यहां चार मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई है। यहां मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर सीओ रुधौली पहुंच गए।