फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, गांव में फैली दहशत

Thu, 24 Nov 2022 02:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती।

सार

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में युवती को घसीट कर ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से उसके गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग इस संबंध में किसी से कुछ बात करने से कतरा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह की टीम ने स्वॉट व सर्विलांस टीम के सहयोग से बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे पुरैना भट्ठे के पास आरोपी रवींद्र निवासी भकुरहिया थाना दुधारा संतकबीरनगर व एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

मंगलवार को वाल्टरगंज थाने पर 19 वर्षीय पीड़िता को साथ लेकर पहुंचे उसके पिता ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो लोग पहुंचे और उसे उठाकर जबरन अपने गांव के पास खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे मरा जानकर उसके ऊपर अपनी जैकेट डाल दिया। युवती का मोबाइल फोन भी लेकर दोनों भाग गए थे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद जब होश आया तो किसी तरह घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस टीम के अलावा एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पीड़िता व आसपास के अन्य लोगों से भी बातचीत कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाने की टीम के अलावा स्वॉट व सर्विलांस टीम को भी लगाया था।

पीड़िता के गांव में दहशत, पुलिस तैनात
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में युवती को घसीट कर ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से उसके गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग इस संबंध में किसी से कुछ बात करने से कतरा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पीड़िता के घर के आसपास भी पुलिस मौजूद है। एसओ वाल्टरगंज योगेश सिंह का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है कि आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें