साफ्टवेयर खोलवाकर उड़ा लिए 2.40 लाख रुपये
बस्ती। एनीडेस्क साफ्टवेयर खोलवा कर जालसाज ने एक व्यक्ति के खाते से 2.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। परशुरामपुर थाने के सुकरौली कुंवर निवासी अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पास कॉल आई।
कॉल करने वाले ने पेय फोन बाक्स का ऑफर दिया। उसके कहने पर उसके खाते में यूपीआई से 1998 रुपये पहले ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद जालसाज ने एनीडेस्क एप ओपन करवा लिया। इस एप की मदद से उनके खाते से दो लाख 40 हजार 663 रुपये धोखे से ट्रांसफर कर लिए।
पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।