फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिला बदर समेत 19 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जिला बदर समेत 19 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शुक्रवार रात चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग थानों की पुलिस ने चार जिला बदर समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 15 वारंटी शामिल हैं। यह कार्रवाई डीआईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर की गई।
पुुरानी बस्ती पुलिस ने चार जिला बदर आरोपियों को शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए जिला बदर आरोपियों में तावेद, जावेद, परवेज व नफीस उर्फ बबलू निवासी डफाली टोला थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं। वहीं विभिन्न मामलों में वारंटी साजिद अली, पठान टोला, शशिपाल यादव पठान टोला, इश्तियाक अहमद खुटहना, सत्येंद्र कुमार कन्नौजिया पठान टोला को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्टरगंज पुलिस ने राम कुमार निवासी कोइलसा, राजवंत निवासी गौरा, रामकरन निवासी गौरा, रामकृष्ण उर्फ मेधेर निवासी गौरा, संदीप सिंह निवासी दौलतपुर को भी गिरफ्तार किया। वहीं, नगर थाने की पुलिस ने गोविंद निवासी पिपरा गौतम, रमेश, उमेश निवासी कुसमौर, बेचन निषाद निवासी फुलवरिया निषाद, रामजीत निवासी नगर, प्रेमचंद निवासी पिपरा गौतम थाना नगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें