जिले में 18,336 को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 403 केंद्रों पर 18336 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। इसमें 1837 को प्रिकॉशन डोज जबकि 3568 किशोरों को वैकसीन दी गई है। गांव-गांव अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है। टीका के प्रथम डोज से वंचितों की सूची के अनुसार तो दूसरी डोज वालों को भी घर-घर व कोटा दुकानों पर प्रतिरक्षित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए यह अभियान लगातार चलेगा। इसकी पुष्टि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है। बताया कि जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय व सभी सीएचसी पीएचसी के अलावा कोटा दुकानों को भी केंद्र बनाया गया है। यहां हर दिन टीकाकरण कराया जा रहा है। गांवों में भी टीम भेजी जा रही है।