फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक और जूनियर के विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्राथमिक और जूनियर के विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन
शिक्षकों ने शासनादेश की प्रतियां जलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को बीएसए कार्यालय में प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के विलय पर शासनादेश की प्रतियां जला कर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि जिले में लगभग 200 प्रधानाध्यापकों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यालयों में शिक्षकों के कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो जाएगा। आरटीई एक्ट के तहत प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की संख्या पर जबकि जूनियर में विषय के अनुसार शिक्षक रखे जाते हैं। लेकिन सरकार तुगलकी फरमान जारी करके शिक्षकों को परेशान कर रही है। इस फरमान का पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। इस मौके पर अनिल पाठक, अविनाश दूबे, मनोज उपाध्याय, गौरव चौधरी, अखिलेश यादव, उमाकांत शुक्ला, राजकुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें