फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में जल्द भर्ती होंगे 50 हजार युवा: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में जल्द भर्ती होंगे 50 हजार युवा : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

42 हजार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 42 हजार पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है लेकिन जल्द ही 50 हजार और युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती निकलेगी। इसके अलावा शिक्षक, ग्रुप सी और डी की भर्तियां की जाएंगी। मंगलवार को केडीसी परिसर में शिलान्यास समारोह के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी। कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती में पारदिर्शिता की नीति पर चल रही है। किसी प्रकार का भेदभाव या भ्रष्टाचार नहीं है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न उद्यमों में करीब छह लाख युवा समायोजित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की न्यू इंडिया की परिकल्पना साकार हो रही है। बस्ती के विकास को नई दिशा दी जा रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ सभी तबके को बिना भेदभाव मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें