फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 18 सदस्यीय कमेटी कराएगी सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव

Sat, 14 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
16 सितंबर को को होगा मतदान, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

बस्ती। सिविल बार चुनाव के प्रचार का सिलसिला शुक्रवार की शाम से थम गया है। अब दो दिन बाद 16 सितंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
सिविल बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी मोती चंद पांडेय ने बताया कि सिविल बार का मतदान सोमवार को सुबह आठ से लेकर ढाई बजे तक होगा। इसके लिए 18 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सहायक चुनाव अधिकारी यशोदानंद पांडेय, केशव प्रसाद यादव के अलावा इम्तियाज अली, सिद्धार्थ शुक्ल, शालिकराम चौधरी, श्रीप्रकाश यादव, प्रशांत भारती, अरविंद कुमार दुबे, पुष्पेंद्र पाठक, रामबसंत, जयराम श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कमार उपाध्याय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नंदलाल सिंह, गरिमा दुबे व रामनरेश चौधरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को लेकर तीन आपत्तियां बुधवार को आई थीं। उनसे संबंधित अधिवक्ता से स्पष्टीकरण लेकर उसका निस्तारण कर दिया गया है। कुल 812 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि मतदान सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार को एल्डर व चुनाव कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। सोमवार को मतदान व मतगणना कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें