फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ी रोडवेज बस, 18 यात्री घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी कस्बे के हाईवे पर गन्ना लदी ट्राली टकराने से रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त।
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर छावनी कस्बे में बृहस्पतिवार की भोर में करीब सवा पांच बजे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक समेत 18 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत व हर्रैया भेजा गया, जहां से छह की हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ जा रही चारबाग डिपो की बस में अधिकतर यात्री रामनवमी पर अयोध्या दर्शन पूजन करने जा रहे थे। छावनी कस्बे में सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंचने पर बस मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बस का बाएं तरफ का हिस्सा दरवाजे तक क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज झटका लगने से कई यात्री सीटों से गिर गए। दरवाजा क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे। यात्रियों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। आरएम बस्ती व सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चारबाग डिपो के बस के परिचालक रंजय कुमार यादव के अनुसार बस में 48 यात्री सवार थे। घायलों को सीएचसी विक्रमजोत व हर्रैया भेजा गया। यहां से रायबरेली व बस्ती के छह यात्रियों को बस्ती व जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में गंगोत्री देवी व उनके पति बाबूलाल निवासी पिकौरा शुक्ल कोतवाली बस्ती को मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया गया।

वहीं, घायल किशन कुमार पाल, श्यामू निवासी नंदाखेड़ा थाना बछरावां रायबरेली, बालेश्वर निवासी कठोइयां बसंतपुर थाना लालगंज रायबरेली और शिवप्रसाद उपाध्याय निवासी दमया परसा थाना रुधौली जिला बस्ती को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि दूसरे वाहन का प्रबंध कर अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।

दुर्घटना में यह हुए घायल
दुर्घटना में अन्य घायलों में कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा शुक्ल रंजीत कालोनी निवासी बाबूलाल, गंगोत्री देवी पत्नी बाबूलाल, खीरी घाट निवासी सुशीला देवी पत्नी राजेश्वर, मड़वानगर निवासी राकेश चंद्र मिश्र, गिरजा, बिंदु पत्नी जयप्रकाश, लालगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी बालेश्वर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द निवासी फूल कुमारी पत्नी लाल जी चौरसिया , लालजी चौरसिया, चउरवा निवासी खुशी पुत्री अनिल , त्रिवेणी शंकर, ज्ञानती देवी पत्नी त्रिवेणी , सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु निवासी राघवेंद्र व इनकी पत्नी मीना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें