फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची को लेकर किसानों का तौल केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का आरोप, कुछ चिह्नित लोगों को पहुंचाया जा रहा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। पर्चियां न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को केंद्र पर हंगामा कर तौल रोकवा दिया। कुछ देर हल्ला मचाने के बाद किसान शांत हो गए।
क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। किसानों को न तो पर्चियां मिल रही हैं, न ही उनका गन्ना बिक पा रहा है। बुधवार को धेनुगांवा के किसान इन्हीं समस्याओं से परेशान होने के बाद क्रय केंद्र पर हंगामा करने लगे। प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र को बंद करा दिया। किसान अरविंद सिंह व गन्ना डायरेक्टर राम किशुन यादव ने कहा कि गन्ना पर्ची में समिति की ओर से दोहरी व्यवस्था चलाई जा रही है। कहा कि चिह्नित किसानों को ही पर्चियां मिल रही हैं, जिससे जरूरतमंद किसान परेशान हैं। कहा कि माफिया मजबूर किसानों से कम दाम पर गन्ना खरीद कर क्रय केंद्रों पर बेंच रहे हैं। किसान रघुनंदन सिंह, छोटू, जिलेदार, अमरनाथ, अशोक ,सीताराम मौर्य, सूर्य नरायन सिंह, कप्तान सिंह, अशोक साहू, लल्लन, शोभाराम, जिला पंचायत सदस्य उमेश मद्देशिया आदि ने समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें