बस्ती। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय साहूपार में सहायक अध्यापक ने हेड मास्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग एडी बेसिक से की है। एडी बेसिक ने बीएसए को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। चार दिन पहले इस स्कूल की हेड मास्टर सुंदर ने इस सहायक अध्यापक के पति एवं दूसरे स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल के कामकाज में हस्तक्षेप करने और स्कूल से अन्यत्र तबादला करने की मांग विभाग के अफसरों से कर चुकी है, जिसकी जांच चल रही है।