फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीडब्ल्यूडी 46 लाख से कराएगा 1700 मीटर सड़क निर्माण

Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर रेलवे स्टेशन चौराहे से परासडीह गांव तक बनेगी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। रेलवे स्टेशन चौराहे से परासडीह गांव व सुजिया मार्ग तक लगभग 1700 मीटर सड़क निर्माण का कार्य अब पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। इस पर 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग मार्ग पर गिट्टियां गिराने का कार्य शुरू कर दिया है।सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग व सांसद को पत्र दिए थे।
विज्ञापन


परासडीह गांव व गौर रेलवे स्टेशन चौराहे से सुजिया मार्ग तक सड़क का निर्माण कार्य सात वर्ष पहले गन्ना विभाग से कराया गया था।जो इस समय सड़क पूरी तरह टूटकर जर्जर हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। आवागमन को लेकर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क के निर्माण को लेकर परासडीह गांव के प्रधान के प्रतिनिधि अमन शुक्ल व भाजपा नेता संतोष शुक्ला गर्ग,शुभम शुक्ला सहित कई अन्य लोगों ने सांसद हरीश द्विवेदी से मिलकर सड़क को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की मांग की थी। सांसद के पहल पर सड़क विभाग को हस्तांतरित हो गया है। लोगों ने संसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।पीडब्ल्यूडी की ओर से लगभग 1700 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। मार्ग पर विभाग की ओर से गिट्टी गिराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

..
कोट
इस मार्ग का निर्माण गन्ना विभाग की ओर से कराया गया था, जो अब पीडब्ल्यूडी को मिल गया है। इस मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आरपी यादव अवर अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें