फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के विवाद में दो पक्ष भिड़े, प्रधान समेत 17 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पैमाइश के विवाद में दो पक्ष भिड़े, प्रधान समेत 17 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज के बांसापार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान गांव के रामरुचि, रामनिधि, बालमुकुंद व राहुल ने व्यवधान डाला। विरोध करने पर मारपीट की। उनके पिता सुरेश चंद्र शुक्ल के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वे बेहोश हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के रामरुचि पांडेय का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी सुरेश चंद्र, धर्मेंद्र, जितेंद्र, भूपेंद्र, सत्येंद्र उर्फ जिप्पी, प्रमोद कुमार, गिरजेश, विनय, वगीश, सोनू, सुशील चंद्र, देवेंद्र कुमार व रजनीश ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्हें व बेटे बालमुकुंद से मारापीट की और भाला लेकर दौड़ा लिया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वे बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें