फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में बिगड़ी बस, यात्री हलकान

विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम की बस - फोटो : UPSRTC
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। रोडवेज बसें अपना विश्वास खोती जा रही हैं। कब और कहां खड़ी हो जाएं और यात्री पैदल हो जाएं यह कहा नहीं जा सकता। बृहस्पतिवार को भी यही वाक्या गोटवा फ्लाईओवर पर हुआ। बस्ती रोडवेज की बस कानपुर से सुबह 40 यात्रियों को लेकर लखनऊ, फैजाबाद होते हुए वापस आ रही थी। फोरलेन पर गोटवा फ्लाई ओवर पहुंचते ही खराब हो गई। खास दोपहरिया करीब एक बजे सारे यात्री चिलचिलाती धूप में इधर उधर टहल कर समय काटने लगे। लेकिन चालक ने बस का साफ्ट खराब हो जाने की जानकारी देते हुए दूसरी व्यवस्था से आगे की यात्रा करने की बात कही। दीपक सिंह, जंग बहादुर, राजेश सिंह आदि यात्री तो किसी तरह से दूसरे साधनों से रोडवेज को कोसते हुुए गंतत्व की ओर रवाना हुए। लेकिन सामान और बच्चों के साथ सफर कर रहे परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें