बस्ती। छावनी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। इस मामले में दो लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली बरामदगी मलौली गोसाई के पास हुई। यहां पर अंजू निवासी मलौली के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। वह 20 पन्नियों में 500-500 ग्राम शराब भरी हुई थी। इसी तरह से अर्जुनपुर के पास ओम प्रकाश निवासी पटखौली के पास से छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ। संवाद