फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 155 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रोजगार मेले में 155 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन

बस्ती। कटरा स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें परिवहन निगम और दो निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 223 अभ्यर्थियों के सापेक्ष साक्षात्कार के आधार पर 155 का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने अभ्यर्थियों को बताया कि विभाग की ओर से कुशल व अकुशल दोनों प्रकार के रोजगार अभ्यर्थियों का उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन की मंशा और निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिल रहे हैं। बताया कि परिवहन निगम स्थानीय स्तर पर बस चालकों की नियुक्ति कर रहा है।
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज सर्वजीत वर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसके बाद 30 रिक्त पदों के सापेक्ष 33 अभ्यर्थियों का चयन प्राथमिक स्तर पर किया गया। जबकि निजी कंपनी इंटरनेशनल प्रोटेक्शन गुजरात ने 102 अभ्यर्थियों का डिप्लोमा इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर चयन किया।
विज्ञापन

ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक लखनऊ ने 20 अभ्यर्थियों का चयन प्रोडक्शन मैनेजर पद पर किया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, दयाराम वर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण देव पांडेय, मो. वसीम खान, प्रमोद कुमार, जय कुमार, सतीशकर मौर्य, लालजी, राजकुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें