फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटी से हाजियों का पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र से हज के लिए जाने वालों का पहला जत्था बनकटी क्षेत्र से बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। जो शुक्रवार सुबह सात बजे जेद्दा शहर के लिए एरो प्लेन से लखनऊ अमौसी से रवाना होंगे और वहां से मक्का को जाएंगे। हज करने के लिए जाने वालों में पंखोबारी निवासी समसुद्दीन, उनकी अह्ल्या तकरीमुन निशा और मां इनरमुल निशा तथा महथा निवासी मुहम्मद वकील, मुख्तार अहमद और सितारुन निशा अह्ल्या मुख्तार अहमद घर से रवाना हुए। गांवों में ऐसे मौके कम मिलते हैं जब किसी को अच्छी जगह जाने के लिए लोग गांव से निकल कर बाहर तक पहुंचाने जाए। हज के मौके पर यह परम्परा आज भी कायम है। पहुंचाने वालों में रामसकल मौर्य, रमेश दूबे, विजय शंकर पाण्डेय, अली हुसैन, अनवर हुसैन शाह, सदरे अयूब, मुहम्मद खालिद , मुहम्मद इकबाल, लालहुसैन सहित तमाम अजीजों अकारिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें