फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होम्योपैथिक शिविर में 150 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ग्राम गनवरिया कला रुधौली में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तहसील प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डाॅ. स्वेतांग त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा भी उपलब्ध कराई। डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक रविवार को चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, वहीं होम्योपैथ दवाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। युवा चिकित्सक डॉ. गोविंद मिश्र ने कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में होम्योपैथी के प्रति जागरूक कम है। डाॅ. सुमित कुमार पांडेय ने कहा कि होम्योपैथिक उपचार सरस, सरल, सस्ती और हानिरहित है जनसामान्य में प्रचलित है होम्योपैथिक दवाएं रोग को जड़ से समाप्त कर देती हैं। इस मौके पर प्रधान मनीष सिंह,आकाश पांडेय, रवि पांडेय, डाॅ. एके श्रीवास्तव और इंदू सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें