फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेडक्राॅस सोसाइटी के कैंप में 150 मरीजों की हुई जांच

Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बस्ती की ओर से एसबीआई गांधीनगर शाखा में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। जीवन रक्षक पद्धति सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स एवं अन्य बैंकों में आए हुए उपभोक्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने शिविर का आरंभ किया। रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती शाखा के चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी, उपसभापति लक्ष्मीकांत पांडेय, राजेश ओझा, रंजीत श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र दुबे, नरेश सदाना, एन सिंह में सहयोग किया। विशाल, संतोष कुमार एजीएम एसबीआई, अमित कुमार श्रीवास्तव, सीएम क्रेडिट आरबीओ का योगदान रहा। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, आरबीएस, बीएमआई सहित कई प्रकार की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें