फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में 15 कर्मी अनुपस्थित, नोटिस

Tue, 19 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा, बहादुरपुर व मरवटिया स्वास्थ्य केंद्रों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के पीएचसी व सीएचसी कुदरहा, बहादुरपुर व मरवटिया का सोमवार को सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने निरीक्षण किया। दौरान दौरान कुदरहा व बहादुरपुर में 15 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी को सीएमओ ने नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया है।
सबसे पहले सीएमओ पीएचसी कुदरहा पहुंचे। यहां स्टाफ नर्स मंजू, पैरा मेडिकल स्टॉफ हरीश श्रीवास्तव, राहुल, लैब तकनीशियन विजय कुमार व राम प्रकाश अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने यहां सफाई व अन्य व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ कुदरहा सीएचसी गए। यहां वरिष्ठ सहायक उर्मिला पांडेय, अंजू सिंह, बीएचडब्लू लालिमा अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने सभी रिपोर्ट को पोर्टल पर अंकित करने और आईडी व पासवर्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ सीएचसी कलवारी बहादुरपुर पहुंचे। निरीक्षण के समय एमओआईसी ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट यदुनाथ यादव हस्ताक्षर बनाकर नसबंदी फार्म लाने मुख्यालय गए हैं, लेकिन मुख्यालय से पता चला कि वह यहां नहीं आए हैं। फोन पर बातचीत में वह संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी किया। सीएमओ तत्काल पीएचसी बहादुरपुर पहुंचे। यहां अरविंद कुमार, देवानंद पाठक, उमेश, डाॅ. अमरेश प्रताप सिंह, विवेक, अजय कुमार सभी संविदा कर्मचरी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें