फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 15, सदस्य के 101 पर्चे दाखिल

विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

नगर निकाय के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आठवें दिन पर्चा खरीदने वालों की और दाखिल करने वालों की अधिकता रही। प्रत्याशियों ने बढ़कर-चढ़कर और जुलूस के साथ पर्चा दाखिल किया। इन आठ दिनों में एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 907 पर्चे बिके। इसमें 140 अध्यक्ष पद और 767 सदस्यों का रहा। रविवार को 15 ने अध्यक्ष और 101 ने सदस्य के लिए नामांकन किया। इस तरह अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 361 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इनमें अध्यक्ष के 46 और सदस्य के 317 उम्मीदवार शामिल हैं। रविवार को नगरपालिका बस्ती में अध्यक्ष के कांग्रेस से नेहा वर्मा और राष्ट्रीय लोकदल से बबिता शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य के लिए कुल 51 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष के तीन एवं सदस्य के 19 पर्चा बिका। इसी तरह बनकटी नगर पंचायत के लिए रविवार को अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के सात पर्चे बिके। पांच ने अध्यक्ष और सदस्य के पांच ने दाखिला किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें