बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा अनुभाग की ओर से मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 31 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद 15 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए। बीएसए अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर आयोजित शिविर का संचालन समेकित शिक्षा के फिजियोथेरेपिस्ट अजय पांडेय ने किया। सीएमओ की ओर से गठित टीम में डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. एसएस कन्नौजिया, ऑडियोलॉजिस्ट कमलेश प्रताप और दिव्यांग बोर्ड के लिपिक हरेंद्र प्रसाद शामिल रहे। शिविर के आयोजन में स्पेशल एजुकेटर्स राधेश्याम, रंजू देवी, शीला, चंद्रशेखर चौधरी और सुभाष चंद ने सहयोग किया। संवाद