फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतगणना के लिए 15 अतिरिक्त एआरओ होंगे तैनात

Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 61-बस्ती संसदीय क्षेत्र की मतगणना के लिए 15 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने बताया कि अतिरिक्त एआरओ ईटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट की गणना का कार्य करेंगे। बताया कि टेबल संख्या एक के लिए बीडीओ परसरामपुर, 2 के लिए बीडीओ कप्तानगंज, 3 के लिए बीडीओ हर्रैया, 4 के लिए बीडीओ सल्टौआ गोपालपुर, 5 के लिए बीडीओ बस्ती सदर, 6 के लिए बीडीओ सॉऊघाट, 7 के लिए बीडीओ दुबौलिया, 8 के लिए बीडीओ बहादुरपुर, 9 के लिए बीडीओ रुधौली तथा 10 के लिए बीडीओ कप्तानगंज की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया की समस्त टेबल के लिए बीडीओ विक्रमजोत को नियुक्ति किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें