फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे की जमीन दिखाकर हड़पे 14.22 लाख रुपये

Wed, 10 May 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने दूसरे की जमीन दिखाकर 14 लाख 22 हजार रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में केस दर्ज किया है। इस संबंध में परशुरामपुर थानाक्षेत्र के नंदनगर निवासी आनंद कुमार निषाद ने तहरीर दी है। गोंडा जिले के वजीरगंज थाने के रघुराजनगर टिकरी निवासी रघुनंदन वर्मा, अमेठी जिले के कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी राजभवन यादव और परशुरामपुर थानाक्षेत्र के हैदराबाद निवासी अकरम खां पर आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि उसे लखनऊ में जमीन दिलाने के लिए कुल 70 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। एडवांस में 2 लाख 50 हजार नगद व खाते में 11 लाख 72 हजार रुपये, कुल 14 लाख 22 हजार रुपये जमीन खरीदने के लिए दिया गया। लखनऊ में जमीन देखने जाने पर पता चला कि जिस जमीन की बात हुई थी वह जमीन किसी केशवराम का होना पाया गया। रुपये मांगने पर जान माल की धमकी देने लगा और रुपये देने से इन्कार कर दिया। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

-
केस एक-
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी प्रवींद्र वर्मा को वहीं के एक व्यक्ति को जमीन बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये नकद लिया और कुछ पैसे खाते में मंगाए। जमीन बैनामा करने की बात को लेकर टालता रहा। दबाव बढ़ने पर आरोपी वेद प्रकाश मिश्रा ने प्रवींद्र के नाम चेक काट कर खुद ही उसका भुगतान करा लिया। 15 दिन पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।



केस दो

- पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मंगल बाजार निवासी आकाश गुप्ता को उनके एक परिचित के जरिए लखनऊ में जमीन दिलाने का सौदा हुआ। 17 लाख रुपये में 1120 वर्ग फिट जमीन देने का सौदा हुआ। साढ़े चार लाख रुपये नगद और 10 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। मगर पांच महीने तक टाल मटोल होता रहा। आखिरकार आकाश गुप्ता ने पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें