फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- खैर स्कूल में साक्षात्कार पर उठने लगी अंगुली

विज्ञापन
विज्ञापन
खैैर स्कूल में साक्षात्कार पर उठने लगी अंगुली
विज्ञापन

सहायक शिक्षक नियुक्ति का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। खैर स्कूल में शासनादेश व कोर्ट के रोक के बावजूद प्रवक्ता व सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लेने का आरोप मसीउज्जमा ने लगाया है।
प्रशासन को भेजे पत्र में मसीउज्जमा ने आरोप लगाया है कि प्रबंधक ने शासन के निर्देशों व उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद उक्त पदों के लिए साक्षात्कार किया है। जबकि शासन ने स्पष्ट रूप से 12 मार्च 2018 को सीधी भर्ती न करने के निर्देेश दिए थे। इसकी शिकायत के बाद 25 सितंबर को डीएम ने जांच समिति गठित कर दी, जांच चल ही रही है फिर भी मनमाने ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार कर अंजाम दिया जा रहा है। उधर, इस संबंध में प्रबंधक हमीदुल्लाह ने कहा स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया कोर्ट के आदेश पर चल रही है। शासनादेश जारी होने के पहले नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी। इसी करण इस भर्ती पर रोक नहीं लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें