फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर के डेढ दर्जन बच्चे दिखने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


तिनहरी में अजगर के डेढ़ दर्जन बच्चे दिखने से दहशत
टिनिच। क्षेत्र के गांव तिनहरी में शनिवार सुबह अजगर के डेढ़ दर्जन बच्चे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। अजगर दिखने की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई।
तिनहरी गांव के उत्तर समय माता स्थान के पास शनिवार करीब तीन बजे गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। गांव के आर्यन की नजर समय माता के स्थान पर रेंग रहे अजगर के बच्चे पर पड़ी। वह डर के कारण भाग गया और घरवालों को यह बात बताई। धीरे-धीरे अजगर निकलने की बात पूरे गांव में फैल गई। गांव के प्रभात, राम अवतार, नीरज, सूरज सहित अन्य देखने पहुंचे। अजगर के बच्चों की संख्या करीब 15 दिखी जो करीब दो फिट लंबे हैं। गांव वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। छह जून को इसी स्थान पर अजगर के अंडे खुदाई के दौरान मिले थे, जिसे लोगों ने पुन: उसी बिल में रखकर मिट्टी डाल दिया था। इस संबंध में राम नगर के रेंजर रणविजय ने बताया कि शांतप्रिय सांप है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। विभाग के कर्मचारियों को भेज कर दिखाता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें