फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को काला झंडा दिखाने में गिरफ्तार, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के बस्ती आगमन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को एपीएन पीजी कालेज में व्याप्त अराजकता, छात्र नेताओं का पुलिसिया उत्पीड़न, बीएचयू में छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाए गए। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस के निकट आदित्य त्रिपाठी के साथ 10 अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोतवाली ले जाया गया। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे छोड़ दिया। हिरासत में लेने वालों में सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, पवन अग्रहरि, अरशद अली, रंजीत चौहान, रोहन श्रीवास्तव, गौरव मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें