फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलमार्ग से जुड़ेगा जिला, कलवारी में टर्मिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलमार्ग से जुड़ेगा जिला, कलवारी में टर्मिनल
विज्ञापन


बस्ती।
जिले को जलमार्ग से जोड़ा जाएगा। कलवारी में इसका टर्मिनल बनेगा। रविवार पहुंची भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग की टीम ने सर्वे कर स्थान को चिह्नित किया।
20 जनवरी 2015 को कुसौरा बाजार में कार्यक्रम के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी के प्रस्ताव पर केंद्रीय परिवहन और जलप्रोत मंत्री नितिन गड़करी ने भरोसा दिलाया था कि बस्ती जिले को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। रविवार को सांसद के नेतृत्व में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग की टीम के निदेशक एके मिश्रा, सहायक जलीय सर्वेक्षण अधिकारी आरसी पाण्डेय, महादेवा विधायक रवि सोनकर के साथ कलवारी स्थित टांडा पुल के निकट सर्वे कर टर्मिनल स्थान को चिह्नित किया। सांसद ने बताया कि देश में जलमार्ग महज तीन प्रतिशत ही विकसित है। ऐसे में बस्ती का इस परियोजना से जुड़ना बड़ी उपलब्धि है। जल परिवहन, सड़क अथवा रेल मार्गों की अपेक्षा काफी कम लागत से बनता है। माल ढुलाई सस्ते किराये में उपलब्ध होगा। बस्ती और अंबेडकर नगर के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। निदेशक एके मिश्र ने बताया कि देश में विकसित अन्य परिवहन माध्यमों की तुलना में प्रदूषण व पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जलमार्ग को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। महादेवा विधायक रवि सोनकर ने कहाकि सांसद द्विवेदी के प्रयास से महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कलवारी में जलमार्ग का टर्मिनल बनाए जाने का प्रयास सराहनीय है। इस दौरान केंद्रीय अंतर्देशीय टीम के साथ प्रदेश के अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें