अतिक्रमण से परेशान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पालिका के ईओ को पत्र लिखकर जीआईसी के सामने अतिक्रमण को हटवाने को कहा है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडीई) संतराम सोनी ने शनिवार को कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज के बाउंड्रीवाल से सटे अतिक्रमण की शिकायत कई बार की गई है। सरकारी जमीन पर मिस्त्री के अलावा प्लास्टिक का कुर्सी मेज बेचने वालों ने कब्जा जमा रखा है। नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया कि अतिक्रमण वालों ने कार्यालय बोर्ड को काटकर उस पर भी कब्जा कर लिया है। कार्यालय बोर्ड न होने से बाहर से आने वाले शिक्षक और अन्य लोगों को परेशानी होती है। कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहने पर झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं।