फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टेढ़े पंजे वाले 136 का हो रहा इलाज.... 10 को मिली राहत

Mon, 01 Apr 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टेढ़े पंजे वाले नवजात को ऑपरेशन के माध्यम से ठीक किया जा रहा है। जिले में इस योजना से 136 बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 10 बच्चे अब तक ठीक हो चुके हैं। इन्हें विभाग की ओर से जूता व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए है।
विज्ञापन


आरबीएसके की टीम ने रविवार को टेढ़े पैर ठीक हो जाने वाले दस बच्चों व उनकी मां को एसआईसी डॉ. वीके सोनकर से मिलवाया। एसआईसी ने बच्चों के लिए तकनीकी जूता व पैर को ठीक दिशा में रखने वाला संसाधन उपलब्ध कराया। बच्चों की मां ने कहा कि उनके बच्चे का पंजा जन्मजात टेढ़ा था, मगर अब ठीक है । एसआईसी ने बताया कि सब कुछ दुरुस्त होने के बाद बच्चे को आरबीएसके की ओर से जूता दिया जाता है जिसे बच्चा पांच साल तक पहनेगा। इसके बाद बच्चे का पैर सामान्य रूप से कार्य करने लगता है। कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध चंद्र यादव व आरबीएसके की ओर से देवदत्त गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें