फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर के लिए बनेगा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लिए बनेगा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

आठ एकड़ जमीन पर तैयार होगा नया ट्रांसमिशन केंद्र
बस्ती। शहर में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए प्रशासन जमीन ढूंढ रहा है। यह उपकेंद्र भविष्य में शहर की बिजली जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसमिशन प्रबंधन को करीब आठ एकड़ जमीन की जरूरत है। प्रशासन महसो व बनकटी क्षेत्र में जमीन ढूंढ रहा है।
शहर का क्षेत्रफल और आबादी बढ़ रही है। रिंगरोड निर्माण को भी केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मौजूदा समय में छह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों की मदद से शहर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इन उपकेंद्रों को गिदही 220 केवी ट्रांसमिशन से बिजली मिलती है। गिदही ट्रांसमिशन में मेडिकल कॉलेज के स्वतंत्र फीडर के लिए वे (रास्ता) नहीं बचा है।
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल कॉलेज की लाइन कैली उपकेंद्र से जोड़कर चलाई जा रही है। इसी प्रकार बनकटी, कुदरहा और महसों उपकेद्रों को एक ही 33 केवी लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा है। गिदही ट्रांसमिशन में नई लाइन के लिए वे नहीं बचा है। विद्युत निगम का मानना है कि भविष्य में तमाम परियोजनाएं जिले में स्थापित की जाएंगी, ऐसे में एक 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

महसो व बनकटी क्षेत्र में जमीन चाहता है प्रबंधन
ट्रांसमिशन अधीक्षण अभियंता घनश्याम मिश्र ने बताया कि महसो व बनकटी क्षेत्र में जमीन के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है। इस क्षेत्र से रिंगरोड का निर्माण भी प्रस्तावित है। मेडिकल कॉलेज व भविष्य की दृष्टि से ये क्षेत्र 132 केवी उपकेंद्र के लिए सबसे मुफीद हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने नवंबर में एसडीएम सदर को इस क्षेत्र में जमीन ढूंढने का निर्देश दिया था।
जिले में पहले से हैं चार ट्रांसमिशन उपकेंद्र
भौखरी 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र
हर्रैया व कलवारी 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र
गिदही 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें