फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

8 व 9 जनवरी को करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों ने विरोध सभा की। साथ ही छह सूत्रीय मांगों पर रणनीति बनाई। अध्यक्षता करते हुए अशर्फी लाल ने कहा कि हमारी मांग है कि बिजली निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए, सरकारी क्षेत्र के विद्युत उत्पादन गृहों का उच्चीकरण किया जाए, बिजली कर्मियों के वेतन विसंगतियों का निराकरण, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। इसी के साथ ही नियमित कर्मियों की भर्ती भी की जाए। संयोजक विशाल कुमार वर्मा व संगठन सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी बिल 2018 आम उपभोक्ता विरोधी है, कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो 8 व 9 जनवरी को हड़ताल करेंगे। इस दौरान आनंद गौतम, नकुल चौधरी, शैलेश यादव, विवेक कुमार, अमर सिंह और राघवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें