बभनान माल गोदाम के पीछे धरना देते हियुवा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बभनान। केमिकल मिल बभनान के प्रदूषण से नाराज नागरिकों ने हियुवा के साथ धरना शुरू कर दिया है। रेलवे माल गोदाम के पीछे रविवार से नागरिक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। छपिया ब्लॉक संगठन महामंत्री चन्द्रभान यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिल नहीं कर रही है, जिससे किसानो की स्थिति खराब होती जा रही है। केमिकल मिल बार बार रासायनिक व गंदा पानी छोड़ रहा है, जिससे नागरिक परेशान हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। भाजपा जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि बभनान के आसपास फुलवापुर, बभना, बभनी खास, मोकोईया सहित दर्जनों गावों व पूरा कस्बा केमिकल मिल के प्रदूषण से तंग है फिर भी प्रशासन इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रेमचंद सोनी, कमल गुप्ता, एसएन पांडेय, जय तिवारी, विनोद और अनिल मौर्या आदि मौजूद थे।