फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की चार घटनाओं में तेरह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट की चार घटनाओं में 13 पर एफआईआर
विज्ञापन

बस्ती। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नई दुनिया (सेहरिया) निवासी गीता निषाद का आरोप है कि गांव के हरिकिशन व बजरंगी ने रास्ते के विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। इसी थाने के सुकरौली कुंवर निवासी कलावती का आरोप है कि गांव के संतोष कुमार, रेनू, पूजा व ठाकुर प्रसाद ने पुरानी रंजिश व जमीन के विवाद को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। रुधौली थाना क्षेत्र के पोखरभिट्टी निवासी कृष्णा का आरोप है कि मकान बनवाने की बात को लेकर गांव के रामअजोर, लकी, सीतापति व मनिका ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। दुबौलिया थाने के लक्ष्मनपुर निवासी राजकुमारी ने कोर्ट के माध्यम से दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के दुर्गेश सिंह, प्रमोद सिंह उर्फ उपेन्द्र सिंह व प्रतेश सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। उनकी रिहायशी मढ़ई व चरन को आग लगाकर नष्ट कर दिया। सभी घटनाओं ने पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें