फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्व. विष्णु दत्त ओझा की पुण्यतिथि पर 124 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती (वि.)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक रहे स्व. विष्णु दत्त ओझा की 14वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को टाउन क्लब में मनाई गई। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्व. ओझा के प्रति समर्पित रहे 124 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आगंतुकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक नंदीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि विष्णु दत्त का क्रांतिकारी जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज हैं। राष्ट्रवाद और हिंदुत्व उनके जीवन का मूल भाव था। युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण के लिए वह सदैव प्रयासरत रहते थे। गोरक्षा सेवा संरक्षा के क्षेत्र में उन्होंने नए प्रतिमान स्थापित किए। अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उन्होंने केवल परमार्थ के लिए कार्य किया। उनकी असामयिक मृत्यु से हुई सामाजिक शून्यता को कभी भरा नहीं जा सकता है। लेकिन, उनके परमार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाने में हम लोग कोई कसर भी छोड़ेंगे। इस दौरान कुल 124 लोगों ने रक्तदान कर स्व. ओझा को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी आदि ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान विवेक चौबे, अवधेश पांडेय, शरद कुमार शुक्ला, अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, परमात्मा प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, मुरली मनोहर शुक्ला आदि लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें