फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में खुलेगा बोर्ड का पेपर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बस्ती/बभनान। छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खुलेंगे। इससे साथ ही आंतरिक व सचल दल गठित करने की कवायद तेज हो गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में इस बार पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराना अनिवार्य है। विद्यालयों को जेनरेटर की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। परीक्षा के समय हर हाल में बिजली जरूरी है जिससे कैमरा चलता रहे। बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक विद्यालयों पर नकल रोकने के लिए आंतरिक निरीक्षक दल गठित किए जा रहे हैं। सुमही इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.संजय सिंह, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुसहा बेलसड़ के प्रधानाचार्य कृष्ण विजय यादव एवं किसान इंटर कॉलेज बभनान के प्रधानाचार्य गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का पेपर कैमरे की निगरानी में ही खुलेगा। पेपर लिफाफा पर बाहर के अध्यापकों का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। प्रत्येक दिन परीक्षा के समय अलग-अलग अध्यापकों का हस्ताक्षर पेपर लिफाफा पर कराना होगा। प्रधानाचार्यों ने बताया कि जिन विद्यालयों पर बालिकाओं की परीक्षा होगी। वहां महिला कक्ष निरीक्षक हर हाल में होना चाहिए। इस बार वहीं परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शासन की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभ्यास किया जा रहा है। इस संबंध में डीआईओएस बृजभूषण मोर्य ने बताया कि नकल रोकने के लिए इस बार कई ठोस कदम उठाए गए हैं ।बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।वहां के प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है ।यदि इसके बाद कोई समस्या आती है,तो उसे निस्तारित कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें