फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज क्षेत्र की 121 मूर्तियों का हुआ विसर्जन

विज्ञापन
मा लक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जन करने ले जाते श्रद्धालु
विज्ञापन
वाल्टरगंज। क्षेत्र के कस्बों तथा गांवों में स्थापित मां लक्ष्मी की 121 मूर्तियों का विसर्जन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में किया गया। भक्ति गीतों पर झूमते और अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन अर्चन करके मूर्तियों का विसर्जन किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 154 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है, जिसमें दो प्रतिमाओं का विसर्जन कल किया जाएगा। शेष 152 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पूर्व में ही सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रत्येक प्रतिमा के साथ पुलिस टीम लगी हुई है। घाटों पर भी सुरक्षा में आठ उपनिरीक्षक, तीस हेड कांस्टेबल, 11 महिला कांस्टेबल भी लगाई गई हैं। क्षेत्र के बक्सईघाट, पांडिया, भादी पोखरा, मोतीसिराघाट, अटरापुल, महादेवा घाट पर देर रात तक विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें