फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन होम से 120 लोग भेजे गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वारंटीन होम से 120 लोग भेजे गए घर
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। तहसील क्षेत्र के धवाय में बृहस्पतिवार को रोके गए बाहर से आए 168 में से 120 को शुक्रवार को मेडिकल जांच के पश्चात घर भेज दिया गया। जबकि दो तीन दिन पहले ही आये 48 लोगों को अभी भी घर जाने की अनुमति डॉक्टरों की ओर से नहीं दी गई है। उन्हें 14 दिन क्वारंटीन होम में रोका गया है। दूसरी ओर शुक्रवार को ग्राम पंचायत अतरडीहा में तुरकहिया से आकर गांव के एक मस्जिद में ठहरे पांच लोगों की भी डॉक्टरों ने सेहत जांची। जिसमें एक व्यक्ति देईडीहा तथा चार शहर के तुरकहिया के बताए गए हैं। वही गांव में दिल्ली से आए 19 लोगों को अतरडीहा प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन के लिये रोका गया है। अहिरौला के 26, काटे खैरा के तीन लोगों की सेहत जांची गई, जिसमें से 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित पाए जाने पर मेडिकल टीम ने जिला मुख्यालय भेजवाने की बात कही है। मेडिकल टीम की जांच किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस से जुडे़ कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं। डॉक्टरों ने सभी को सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए क्वारंटीन होम में रहने की अपील की है। मेडिकल टीम में नायब तहसीलदार केके मिश्रा, डॉ. विमल चंद्र चौधरी, अनुज प्रताप सिंह, सरिता, पंकज कुमार व विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें