फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर 120 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

विज्ञापन
श्रीराम सहाय सिंह आईटीआई में लगे रोजगार मेले परीक्षा देते प्र​शिक्षु।
विज्ञापन
- दो सौ अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। श्रीराम सहाय सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महरीपुर में बुद्धवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें सुजुकी मोटर गुजरात की ओर से अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 120 का चयन हुआ। रोजगार मेले में दो सौ युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। कंपनी के प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी सीधे आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं की भर्ती कर रही है। इतनी बड़ी कंपनी में रोजगार पाना गौरव की बात है। कॉलेज के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर मनोज कुमार, अरुण कुमार, राम प्रकाश सिंह, नागेंद्र प्रताप मिश्रा, संदीप कुमार शुक्ल, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें