बस्ती। राजकीय रेलवे पुलिस टीम ने सोमवार को लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में बिहार का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय जिले के तेघरा क्षेत्र के सलेमपुर तेघरा निवासी सूरज कुमार ने जीआरपी को बताया कि बिहार में शराब बंदी है। शराब को अधिक कीमत पर बेचकर धन अर्जित करने के लिए वह ले जा रहा था। एसएचओ जीआरपी एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।