बस्ती। कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने 12 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबलों का तबादला किया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार हेड कांस्टेबल मदन निषाद को थाना रुधौली से पुलिस लाइंस, शैलेंद्र कुमार दुबे को रुधौली से थाना मुंडेरवा, राघवेंद्र दुबे को सोनहा से छावनी, ऋषिकेशमणि त्रिपाठी को पुरानी बस्ती से पेशी सीओ कलवारी बनाया गया है। इसी प्रकार राकेश यादव मुंडेरवा से दुबौलिया, कांस्टेबल रवि कृष्ण धर दुबे लाइंस से यातायात कार्यालय, सोनू कुमार यादव पैकोलिया से छावनी, सतीश कुमार पुरानी बस्ती से परशुरामपुर का पैरोकार बनाया गया है। जबकि विजय कुमार यादव को परशुरामपुर से एसओजी टीम, देवेंद्र निषाद को मुंडेरवा से सर्विलांस सेल, प्रवीण सिंह नगर से पेशी सीओ कलवारी और विनोद कुमार पांडेय को पुलिस लाइंस से एएसपी कार्यालय भेजा गया है। संवाद